आंदोलन के कारण ये ट्रेनें रहीं रद्द
आद्रा एवं खड़गपुर मंडल में ट्रेन संख्या 22892 रांची - हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा - बरकाकाना - आद्रा मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल - रांची - आसनसोल मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18036 हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 03595/03596 बोकारो स्टीलसिटी - आसनसोल - बोकारो स्टीलसिटी मेमू पैसेंजर और ट्रेन संख्या 22891/22892 रांची - हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहीं. इसे भी पढ़ें – अमेरिका">https://lagatar.in/americas-star-boxer-isaiah-jones-murdered-brother-shot-himself/">अमेरिकाके स्टार बॉक्सर इसियाह जोन्स की हत्या, भाई ने ही मार दी गोली
परिवर्तित मार्ग से ये ट्रेनें चली
ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर - रांची - खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया. ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग टाटानगर - चांडिल - मुरी - कोटशिला - राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हिजली - मेदिनीपुर - आद्रा - गोमो होकर चली. ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोमो - आद्रा - मेदिनीपुर - हिजली होकर चली.नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़ - झारसुगुड़ा रेलखंड पर ईब स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, ट्रेन संख्या 22846 हटिया – पुणे एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर एवं 26 सितंबर को हटिया से रद्द रहेगी, ट्रेन संख्या 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर एवं 28 सितंबर को पुणे से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17007 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 24 सितंबर एवं 27 सितंबर को सिकंदराबाद से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर एवं 30 सितंबर को दरभंगा से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08185 हटिया – दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन 22 सितंबर, 27 सितंबर एवं 29 सितंबर को हटिया से रद्द रहेगी, ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर , 28 सितंबर एवं 30 सितंबर को दुर्ग से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन 22 सितंबर को हैदराबाद से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर को रक्सौल से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस ट्रेन 24 सितंबर को मालदा टाउन से रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन 26 सितंबर को सूरत से रद्द रहेगी.ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
ट्रेन संख्या 17321 वास्को डिगामा - जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग सिकंदराबाद – काजीपेट – बल्हारशाह – गोंदिया – बिलासपुर – झारसुगुड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद – गुंटूर – विजयवाड़ा – दुव्वाड़ा – भुवनेश्वर – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह - वास्को डिगामा एक्सप्रेस ट्रेन 26 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा – बिलासपुर – गोंदिया – बल्हारशाह – काजीपेट – सिकंदराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा – सम्बलपुर सिटी – भुवनेश्वर – दुव्वाड़ा – विजयवाड़ा – गुंटूर – सिकंदराबाद होकर चलेगी. इसे भी पढ़ें – मिथिलेश">https://lagatar.in/bjp-will-win-all-seats-in-the-state-in-lok-sabha-elections-laxmikant-vajpayee/">मिथिलेशठाकुर से मिले दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, जलापूर्ति दुरुस्त करने की मांग [wpse_comments_template]